नानपारा: नानपारा के चरदा गांव स्थित गौशाला का उप जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, समस्याओं का परखा और दिए निर्देश
नानपारा तहसील क्षेत्र के चारदा गांव में गौशाला स्थापित है। शनिवार को 4:00 बजे उप जिलाधिकारी नानपारा अश्वनी कुमार पांडे ने गौशाला पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था को परखा। उन्होंने बहुत ही जल्द समस्याओं को सुधार करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला में बढ़िया ढंग से गौशाला का संचालन करने के लिए निर्देश दिया।