नानपारा: रूपईडीहा बाजार के पांच से अधिक डायग्नोस्टिक सेंटर पर बाग क्लीनिक ने मारा छापा, नहीं मिले कागजात
स्वास्थ्य विभाग की टीम में जिले की पांच क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की। तीन जगह पर रजिस्ट्रेशन संबंधित कोई कागजात नहीं मिले। इस पर टीम ने 7 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन की कागजात उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। तहसीलदार नानपारा अजय यादव ने स्वास्थ्य टीम के साथ शनिवार को 4 बजे रूपईडीहा के प्रेम सेवा केंद्र एंड डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापेमारी की।