भगवानपुर: बंजारेवाला गांव में रो नदी से खनन माफियाओं पर अवैध खनन का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
भगवानपुर तहसील के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला गांव मे रो नदी में खनन माफियाओं पर अवैध तरीके से खनन करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने खनन माफियाओं के खिलाफ आज प्रदर्शन किया है। साथ ही पुलिस प्रशासन पर मिली भगत से अवैध तरीके से खनन कराने का आरोप लगाया गया है। साथ ही एसडीएम भगवानपुर को शिकायत पत्र देकर खनन माफियाओं पर कार्यवाही की मांग की गई है।