उज्जैन: खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा कदम, 'ट्रांस फैट' उन्मूलन के लिए किया स्टेकहोल्डर ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन 🍽️🩺
उज्जैन में खाद्य सुरक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, JHPIEGO और RTSL के संयुक्त तत्वावधान में ट्रांस फैट उन्मूलन को लेकर एक महत्वपूर्ण स्टेकहोल्डर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 'ट्रांसफॉर्म' परियोजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खाद्य व्यवसाय संचालकों को ट्रांस फैट के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में होटल, बेकरी और अन्य खाद्य व्यवसायों से जुड़े 70 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिन्हें भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के प्रावधानों और सुरक्षित खाद्य तेलों के विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
#UjjainNews #FoodSafety #HealthAwareness #TransFatFree #SITI24Ujjain