बाह: हिंगोट खेड़ा के छात्र के साथ हुई मारपीट, छात्र सदमे में स्कूल जाने से किया इंकार
बाह के हिगोट खेड़ा निवासी सौरभ शर्मा के बेटे कृष्णा के साथ मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पर वायरल होने से वह गहरे सदमे में है। कृष्णा, जो आशाराम रामनिवास आदर्श इंटर कॉलेज में पढ़ता है, अब घर में कैद हो गया है और उसने स्कूल जाना छोड़ दिया है। यह घटना तब हुई जब कृष्णा गुरुवार सुबह 10 बजे स्कूल जा रहा था।