बाह: स्टेट बैंक बाह में महिला चोर गिरोह ने पूर्व शिक्षक के बैग से ₹30 हजार उड़ाए
स्टेट बैंक की बाह शाखा में गुरुवार सुबह एक संगठित महिला जेबकट गिरोह ने एक पूर्व शिक्षक के बैग से 30 हजार रुपये चुरा लिए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस गिरोह की दो संदिग्ध महिलाओं की तलाश में जुट गई है।खरगपुरा गांव निवासी 85 वर्षीय शंभूनाथ,जो सेवा निवृत्त शिक्षक हैं, गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे अपने बेटे वीरेंद्र सिंह के साथ बैंक से पेंशन निकालने पहुचे