बाह: अरनोटा में वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम आयोजित किया गया, ग्रामीणों को जागरूक किया गया
पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के अरनोटा स्थित वन विभाग कार्यालय में गुरुवार दोपहर 2 बजे वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व वन दरोगा धीरेंद्र सिंह और कार्तिक सिंह सिकरवार ने किया, जिसमें ग्रामीणों को वन्य प्राणियों की सुरक्षा और उनके बचाव के प्रति जागरूक किया गया।