बाह: पारना गांव में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
थाना चित्राहट के अंतर्गत गांव पारना में गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे करीब 21 वर्षीय नवविवाहिता अंजलि पत्नी रोहित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चित्राहाट, रुद्र प्रताप सिंह, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि मृतका अंजलि का शव परिजनों द्वारा पंखे से उतारकर नीचे रखा गया था।