बाह: बासोनी में बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी, डुगरपुर में फैली दहशत
थाना बासोनी के अंतर्गत आने वाले गांव डुगरपुर में बुधवार रात करीब 12 बजे एक दर्जन असलहधारी बदमाशों की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव की घेराबंदी की।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन बदमाशों की उपस्थिति से ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया। जैसे ही बदमाशों की खबर मिली, पुलिस थाने की फोर्स ने तुरंत गांव में पहुंचकर तलाश अभियान शुरू कर दिया