सत्तर कटैया: विशनपुर पंचायत में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति जख्मी, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार
विशनपुर पंचायत में जमीन को लेकर हुई मारपीट की घटना हुई जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति को ईलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष ने बिहरा थाना में एक आवेदन देते हुये पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के आलोक में बिहरा थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।