सत्तर कटैया: पंचगछिया के सेवानिवृत्त खादी ग्रामोद्योग कर्मी यदुनन्दन सिंह के निधन पर निवर्तमान सांसद दिनेशचन्द्र यादव ने जताई संवेदना
पंचगछिया निवासी खादी ग्रामोद्योग कर्मी सह सामाजिक कार्यकर्ता यदुनन्दन सिंह के निधन की जानकारी मिलने के बाद निवर्तमान सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने उनके घर पहुंचकर परिवार के लोगों को इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बांधा। उन्होंने स्व. सिंह के पुत्र पूर्व जिला पार्षद प्रवीण आनन्द सहित परिवार के लोगों से मिलकर इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने को कहा।