बीकानेर: बीछवाल थाने में तीन नामजद के खिलाफ गर्भवती गाय की हत्या का मामला दर्ज
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में गर्भवती गाय की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 23 मई की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार उदासर निवासी रूपसिंह पुत्र भंवरसिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि पेमासर क्षेत्र में उसकी तीन माह की गर्भवती गाय पर हमला किया गया। परिवादी का आरोप है कि सदाम और उसके दो साथियों न