बारां शहर में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपरिषद कोतवाली थाना व यातायात पुलिस बारां के संयुक्त तत्वावधान में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।शहर के प्रताप चौक से चार मूर्ति चौराहे तक अतिक्रमण हटाया गया नगरपरिषद ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान अब निरंतर चलेगा तथा शहर की हर प्रमुख सड़क पर चरणबद्ध रूप से इसी तरह कारवाई की जाएगी।