नीमच नगर: वीरेंद्र पंवार की पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी, पत्रकारों ने नीमच एसपी कार्यालय में दिया ज्ञापन
नीमच में वीरेंद्र पंवार उर्फ पिंकू के खिलाफ अश्लील ऑडियो वायरल होने पर पत्रकारों में आक्रोश फैल गया है। इसको लेकर पत्रकारों ने शनिवार को शाम 5 बजे करीब एसपी कार्यालय में एएसपी नवल सिंह सिसोदिया को ज्ञापन सौंपते हुए वीरेंद्र पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वायरल ऑडियो में वीरेंद्र द्वारा पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है और अभद्र टिप्पणी