भगवान भास्कर की नगरी देव में चार दिवसीय छठ मेला का हुआ भव्य उद्घाटन
भगवान भास्कर की नगरी देव में चार दिवसीय कार्तिक छठ महापर्व मेला का उद्घाटन बिहार सरकार के राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री रमा निषाद, औरंगाबाद सांसद अभय कुमार सिन्हा, काराकाट सांसद राजाराम सिंह, एमएलसी दिलीप सिंह, सदर विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, ओबरा विधायक प्रकाश चंद्रा, गोह विधायक अमरेन्द्र कुशवाहा, रफीगंज विधायक प्रमोद सिंह, कुटुंबा विधायक ललन भुइयां, जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस कप्तान उपेंद्रनाथ वर्मा मौजूद रहे।जिला प्रशासन द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र तथा भगवान भास्कर के प्रतीक चिन्ह देकर किया गया।
मुख्य अतिथि मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने संबोधन में देव एवं औरंगाबाद जिले के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने NH-19 से लेकर देव तालाब तक लाइट लगाने की घोषणा की, वहीं कुटुंबा प्रखंड में औद्योगिक क्षेत्र हेतु बड़े पैमाने पर जमीन उपलब्ध कराने की भी घोषणा की, जो औरंगाबाद के विकास में चार चांद लगाने का काम करेगा। उन्होंने देव मेला को लेकर भी कई घोषणाएं की।
#Deo #DilipJaiswal #BiharNews #UmangeshwariNews #Aurangabad