10 साल के यशराज ने 9 साल की उम्र में किए 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, अब बोधगया से दिल्ली संसद भवन तक की यात्रा पर निकले
औरंगाबाद।बिहार के औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मदनपुर तालाब के पास 10 वर्षीय यशराज से हमारी खास बातचीत हुई। यशराज ने महज 9 साल की उम्र में पूरे भारत के 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिए हैं।यशराज ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले काशी विश्वनाथ, फिर उज्जैन, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर, मल्लिकार्जुन, रामेश्वरम, केदारनाथ सहित सभी ज्योतिर्लिंगों की यात्रा की है।
अब यशराज बोधगया मठ से दिल्ली संसद भवन के लिए साइकिल यात्रा पर निकले हैं। उनका मकसद है गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना और गौ हत्या बंद करवाना।यशराज ने कहा कि जब वे साइकिल यात्रा पर तमिलनाडु गए थे तो वहां गौ हत्या देखकर उनका मन दुखी हुआ। तभी उन्होंने ठान लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को ज्ञापन सौंपेंगे, क्योंकि गौ हत्या सिर्फ वही बंद करवा सकते हैं।
यशराज के पिता प्रकाश कुमार गुप्ता ने कहा कि लोग कहते हैं बच्चे को पढ़ना चाहिए, लेकिन धर्म की रक्षा के लिए भी कोई खड़ा होना चाहिए। यश पढ़ाई के साथ-साथ पूरे भारत का भ्रमण कर इतिहास सीख रहा है।मदनपुर में हिंदू संगठन से जुड़े जितेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने फूल-माला और गमछा देकर यशराज का भव्य स्वागत किया। लोगों ने कहा कि इस उम्र में यशराज में कान्हा का रूप दिख रहा है।
#Yashraj #GauMata #RashtraMata #12Jyotirling #BodhGaya #Madanpur #Aurangabad #Bihar #PMModi #UmangeshwariNews