टीकमगढ़: मोगना में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की तबीयत बिगड़ी, परिजन जिला अस्पताल लाए
मोगना हरप्रसाद कुशवाहा नामक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। फिलहाल जहरीला पदार्थ सेवन करने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।