Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

परसमनिया के जंगलों में विराजते हैं राजा बाबा, जहां आस्था से जुड़ता है रहस्य सतना जिले की उचेहरा तहसील के परसमनिया पठार के घने जंगलों में स्थित राजा बाबा मंदिर वर्षों से श्रद्धा और कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यहां विराजमान राजा बाबा की प्रतिमा का आकार समय के साथ बढ़ता रहा है, जिसे भक्त दैवीय चमत्कार मानते हैं। लोककथा कहती है कि एक महिला को पहाड़ी पर मिला एक पत्थर जब इस स्थान पर रखा गया तो वह दोबारा उठाया नहीं जा सका, जिसके बाद यहां पूजा-अर्चना शुरू हुई। क्षेत्र के लोग राजा बाबा को परसमनिया का रक्षक मानते हैं और विश्वास करते हैं कि सच्चे मन से मांगी गई मुरादें यहां पूरी होती हैं। सतना से लगभग 55 किलोमीटर और उचेहरा से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थल धार्मिक महत्व के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध है। विशेषकर बारिश के मौसम में राजा बाबा जलप्रपात, हरियाली से ढके पहाड़ और शांत वन क्षेत्र श्रद्धालु�

Unchahara, Satna | Jun 24, 2026

MORE NEWS

सतना पुलिस की साइबर जागरूकता रैली, सुरक्षित क्लिक का दिया संदेश
साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए सतना पुलिस ने प्रदेशव्यापी 'Safe Click 2.0' अभियान के तहत साइबर जागरूकता रैली निकाली। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, फिशिंग लिंक और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया। साथ ही किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। यह अभियान 24 जून से 8 जुलाई तक पूरे मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है।#SafeClick2_0 #CyberAwareness #SatnaPolice #CyberSafety #StopCyberFraud DigitalSafety

सतना पुलिस की साइबर जागरूकता रैली, सुरक्षित क्लिक का दिया संदेश साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए सतना पुलिस ने प्रदेशव्यापी 'Safe Click 2.0' अभियान के तहत साइबर जागरूकता रैली निकाली। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, फिशिंग लिंक और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया। साथ ही किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया। यह अभियान 24 जून से 8 जुलाई तक पूरे मध्यप्रदेश में चलाया जा रहा है।#SafeClick2_0 #CyberAwareness #SatnaPolice #CyberSafety #StopCyberFraud DigitalSafety

Unchahara, Satna | Jun 24, 2026

जिलाबदर आरोपी घर के पास घूमता मिला, कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सतना। जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर अपने घर के आसपास घूम रहे शातिर आरोपी कल्लू उर्फ अभिषेक जैसवाल (32) को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर बजरहा टोला क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे एक वर्ष के लिए सतना सहित आसपास के जिलों की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। आदेश की अवहेलना करने पर पुलिस ने म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, सतेन्द्र सिंह, आरक्षक अजीत सिंह एवं सुभाष पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
#SatnaPolice #CityKotwaliSatna #DistrictBadar #AbhishekJaiswal #CrimeControl MPPolice

जिलाबदर आरोपी घर के पास घूमता मिला, कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल सतना। जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर अपने घर के आसपास घूम रहे शातिर आरोपी कल्लू उर्फ अभिषेक जैसवाल (32) को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुखबिर की सूचना पर बजरहा टोला क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उसे एक वर्ष के लिए सतना सहित आसपास के जिलों की सीमाओं से बाहर रहने का आदेश दिया गया था। आदेश की अवहेलना करने पर पुलिस ने म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राहुल सिंह, सतेन्द्र सिंह, आरक्षक अजीत सिंह एवं सुभाष पटेल की सराहनीय भूमिका रही। #SatnaPolice #CityKotwaliSatna #DistrictBadar #AbhishekJaiswal #CrimeControl MPPolice

Unchahara, Satna | Jun 23, 2026

सतना यातायात पुलिस की सख्ती: हूटर बजाकर स्टाइल दिखाना पड़ा भारी, नाबालिग चालक और परिजनों पर कार्रवाई
सतना जिला मुख्यालय में वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने एक नाबालिग चालक को बाइक पर अवैध हूटर लगाकर सायरन बजाते हुए तथा नंबर प्लेट छुपाकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने चालक और उसके परिजनों को थाना बुलाकर चालानी कार्रवाई करते हुए ₹2500 का समन शुल्क वसूला।
यह कार्रवाई केवल नियम उल्लंघन पर जुर्माना नहीं, बल्कि युवाओं में बढ़ रही खतरनाक प्रवृत्ति पर चेतावनी भी है। रफ्तार, स्टाइल, स्टंट और सोशल मीडिया रील्स की होड़ मे युवा वर्ग न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे मामलों में युवाओं के साथ-साथ अभिभावकों की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों समय की आवश्यकता हैं।#SatnaTrafficPolice #RoadSafety #TrafficAwareness #NoToStunts #SafeDriving YouthResponsibility

सतना यातायात पुलिस की सख्ती: हूटर बजाकर स्टाइल दिखाना पड़ा भारी, नाबालिग चालक और परिजनों पर कार्रवाई सतना जिला मुख्यालय में वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने एक नाबालिग चालक को बाइक पर अवैध हूटर लगाकर सायरन बजाते हुए तथा नंबर प्लेट छुपाकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने चालक और उसके परिजनों को थाना बुलाकर चालानी कार्रवाई करते हुए ₹2500 का समन शुल्क वसूला। यह कार्रवाई केवल नियम उल्लंघन पर जुर्माना नहीं, बल्कि युवाओं में बढ़ रही खतरनाक प्रवृत्ति पर चेतावनी भी है। रफ्तार, स्टाइल, स्टंट और सोशल मीडिया रील्स की होड़ मे युवा वर्ग न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसे मामलों में युवाओं के साथ-साथ अभिभावकों की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों समय की आवश्यकता हैं।#SatnaTrafficPolice #RoadSafety #TrafficAwareness #NoToStunts #SafeDriving YouthResponsibility

Unchahara, Satna | Jun 23, 2026

चलती ट्रेन में लूट का 24 घंटे में खुलासा, जीआरपी सतना ने दो शातिर बदमाशों समेत अपचारी बालक को दबोचा
सतना। चलती ट्रेन में यात्री से मोबाइल, पर्स और नगदी छीनने वाले गिरोह का जीआरपी सतना ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। वाराणसी-एलटीटी एक्सप्रेस में हुई लूट की घटना में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों और एक अपचारी बालक को पकड़कर लूटा गया रियलमी 10 प्रो 5जी मोबाइल एवं नगदी बरामद कर ली। फरियादी द्वारा आरोपियों की पहचान और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश राज के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। त्वरित कार्रवाई से जीआरपी सतना ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है।#GRPSatna #TrainRobberySolved #24HoursChallenge #SatnaPolice #RailwayPolice CrimeControl OperationSuccess MadhyaPradeshPolice

चलती ट्रेन में लूट का 24 घंटे में खुलासा, जीआरपी सतना ने दो शातिर बदमाशों समेत अपचारी बालक को दबोचा सतना। चलती ट्रेन में यात्री से मोबाइल, पर्स और नगदी छीनने वाले गिरोह का जीआरपी सतना ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। वाराणसी-एलटीटी एक्सप्रेस में हुई लूट की घटना में पुलिस ने दो शातिर आरोपियों और एक अपचारी बालक को पकड़कर लूटा गया रियलमी 10 प्रो 5जी मोबाइल एवं नगदी बरामद कर ली। फरियादी द्वारा आरोपियों की पहचान और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राजेश राज के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। त्वरित कार्रवाई से जीआरपी सतना ने एक बार फिर अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है।#GRPSatna #TrainRobberySolved #24HoursChallenge #SatnaPolice #RailwayPolice CrimeControl OperationSuccess MadhyaPradeshPolice

Unchahara, Satna | Jun 23, 2026

परसमनिया के जंगलों में विराजते हैं राजा बाबा, जहां आस्था से जुड़ता है रहस्य सतना जिले की उचेहरा तहसील के परसमनिया पठार के घने जंगलों में स्थित राजा बाबा मंदिर वर्षों से श्रद्धा और कौतूहल का केंद्र बना हुआ है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार यहां विराजमान राजा बाबा की प्रतिमा का आकार समय के साथ बढ़ता रहा है, जिसे भक्त दैवीय चमत्कार मानते हैं। लोककथा कहती है कि एक महिला को पहाड़ी पर मिला एक पत्थर जब इस स्थान पर रखा गया तो वह दोबारा उठाया नहीं जा सका, जिसके बाद यहां पूजा-अर्चना शुरू हुई। क्षेत्र के लोग राजा बाबा को परसमनिया का रक्षक मानते हैं और विश्वास करते हैं कि सच्चे मन से मांगी गई मुरादें यहां पूरी होती हैं। सतना से लगभग 55 किलोमीटर और उचेहरा से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित यह स्थल धार्मिक महत्व के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य के लिए भी प्रसिद्ध है। विशेषकर बारिश के मौसम में राजा बाबा जलप्रपात, हरियाली से ढके पहाड़ और शांत वन क्षेत्र श्रद्धालु� - Unchahara News