जहानाबाद: जिले में संचालित साइबर थाने को अपडेट किया जाएगा, जानकारी दी गई
जिले में संचालित साइबर थाने को अपडेट किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों ने सोमवार शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना पुलिस डिवाइस और सॉफ्टवेयर की मदद से सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराध पर सीधे नजर रख सकेगी। फिलहाल साइबर थानों को आर्थिक अपराध इकाई के साइबर सेल की मदद से सोशल मीडिया से जुड़ी कंपनियों से संपर्क करना पड़ता है।