मुजफ्फरपुर में नवदुर्गा शक्ति सम्मान–2026 का आयोजन, नौ महिलाओं को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरपुर के अघोरिया बाजार स्थित पूजा पंडाल में मिशन भारती रिसर्च इन्फॉर्मेशन सेन्टर एवं बिहार गुरु के संयुक्त तत्वावधान में ‘नवदुर्गा शक्ति सम्मान–2026’ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली नौ महिलाओं को सम्मानित कर नारी शक्ति के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
सम्मानित होने वाली विभूतियों में श्रीमती निर्मला साहू, डॉ. मोनालिसा, डॉ. प्रियंका कुमारी, श्रीमती वंदना कुमारी, डॉ. मधु सिंह, डॉ. अनिता सिंह, डॉ. नीति वर्मा, श्रीमती श्वेता कहनानी और श्रीमती ज्योति कुमारी शामिल रहीं।
समारोह में आध्यात्मिक गुरु श्री कमलापति त्रिपाठी, नगर विधायक रंजन कुमार, संतोष साहब, साहित्यकार संजय पंकज, मुकेश त्रिपाठी, डॉ. गौरव वर्मा, सुगंध कुमार, डॉ. नवीन कुमार और अखिलेश राय सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने नारी शक्ति के महत्व और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. अविनाश तिरंगा ‘ऑक्सीजन बाबा’ हैं, जो मिशन भारती रिसर्च इन्फॉर्मेशन सेन्टर एवं बिहार गुरु के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा, उपलब्धियों और सामाजिक योगदान को सम्मान देना तथा महिला सशक्तीकरण के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना रहा।
नवदुर्गा शक्ति सम्मान–2026 के माध्यम से आयोजकों ने यह संदेश दिया कि महिलाओं का सम्मान केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि सशक्त और प्रगतिशील समाज की पहचान है।
नारी शक्ति का सम्मान, समाज का अभिमान!
Ranjan Kumar Kamla Pati Tripathi Pramod #DrAvinashTiranga Actor Sugandh Gaurav Verma Mukesh Prasad Tripathi
Bihar, India | Oct 18, 2026