नगर नौसा: नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में महाशिवरात्रि की तैयारी
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अति प्राचीन आनंद धाम महादेव मंदिर में आयोजित होने वाले भगवान शिव एवं माता पार्वती के पावन विवाह महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।देव विवाह के मंगल अवसर पर महिलाएं भजन-कीर्तन और मंगल गीत गा रही हैं।मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट एवं विशेष पूजा व्यवस्था की तैयारियां अंतिम चरण में है।