मैथा: अन्ने गांव में मुंडन संस्कार पर बुलाए गए भतीजे को चाचा ने बरछी मारकर किया घायल, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिवली क्षेत्र के अन्ने गांव निवासी बेलावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम उनके घर में मुंडन संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। और सभी लोग भोजन कर रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा विशाल अपने चाचा रामऔतार को खेत से भोजन के लिए बुलाने गया।आरोप है कि बुलाने पर रामऔतार ने गुस्से में आकर विशाल के पेट में बरछी मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।