आलमनगर: आलमनगर नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित हुई, कई मुद्दों पर चर्चा
आलमनगर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रागिनी कुमारी की उपस्थिति में आयोजित सामान्य बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद गुड़िया देवी ने की। इस दौरान क्षेत्र में बंद पड़े हाई मास्ट लैंप एवं स्ट्रीट लाइट के रखरखाव, सावन माह में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लाइट व सफाई, स्थाई सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।