आलमनगर: आलमनगर नगर पंचायत कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित, लगभग ₹88 करोड़ 46 लाख का बजट पारित
नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद गुड़िया देवी ने की। इस दौरान सभी वार्ड पार्षदों के सर्वसम्मति से पूरे नगर पंचायत के विकासात्मक कार्य हेतु लगभग 88 करोड़ 46 लाख का बजट ध्वनिमत से पारित किया गया। बैठक के दौरान मौके पर कई अधिकारी व पूरे आलमनगर नगर पंचायत के सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे।