आलमनगर: यूभीके कॉलेज कडामा आलमनगर में नशा मुक्ति कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला एवं जागरूकता रैली का आयोजन
राष्ट्रीय सेवा योजना के मधेपुरा जिला नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर प्रेमनाथ आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ माधवेंद्र झा सहित अतिथियों ने दी प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वयं नशा न करने और समाज में नशा उन्मूलन करने को लेकर जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।