आलमनगर: आलमनगर थाना पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने किया पेश
आलमनगर के थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक शराबी को गिरफ्तार किया। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया।