आलमनगर: आलमनगर के शिव मंदिरों में सावन पर उमड़ी भक्तों की भीड़, सर्वेश्वर नाथ मंदिर में लगभग 50000 भक्तों ने किया जलाभिषेक
पवित्र सावन माह के पहला सोमवारी पर शिव भक्तों में खासा उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान पूरे प्रखंड क्षेत्र में जहां शिव भक्त पूजा अर्चना करते हुए नजर आए वहीं मुख्यालय के सुप्रसिद्ध सर्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर में पहली सोमवारी को लगभग 50000 श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण जलाभिषेक को लेकर पुलिस प्रशासन टीम काफी सक्रिय देखी गई।