पंडारक: पंडारक प्रखंड के बरियारपुर गांव में महिला को मारी गोली, जांघ में लगी गोली; पुलिस जाँच में जुटी
Pandarak, Patna | Oct 22, 2026 पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में गुरुवार की देर शाम लगभग 6 बजे गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। एक युवक द्वारा चलाई गई गोली एक महिला की जांघ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का इलाज बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है । पुलिस जाँच में जुटी है और आरोपी को पकड़ने हेतु छापेमारी की जा रही है।