अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” का सफल आयोजन।
माननीय श्री अरुण साव जी, उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में आयोजित साइबर जागृति अभियान में विद्यार्थियों एवं युवाओं को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थिति :
• श्री राम गोपाल गर्ग, IPS, IGP बिलासपुर रेंज,
• श्रीमती मधुलिका सिंह ASP बिलासपुर ग्रामीण
• श्री गगन कुमार, IPS, CSP सिटी कोतवाली, बिलासपुर
• RI भूपेंद्र गुप्ता, सहित विश्वविद्यालय के कुलपति एवं अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को साइबर अपराध के प्रति सजग रहने, सुरक्षित डिजिटल आदतें अपनाने तथा साइबर ठगी की स्थिति में 1930 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने का संदेश दिया गया।
15 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Sep 12, 2026