सुल्तानगंज: दुर्गा पूजा के मद्देनज़र सुल्तानगंज पुलिस सतर्क, कृष्णगढ़ चौक पर सघन वाहन जांच अभियान
दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सुल्तानगंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार मंगलवार को सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ चौक पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर में प्रवेश करने वाले दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उनकी गहन जांच की ग