कसिया: चौराखास पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चौराखास थाने के SHO विद्याधर कुशवाहा ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के गांव रहसु जनोबीपट्टी सिवान के गेंहू के खेत मे नीलगाय काटने की सूचना पर पहुँच कर नबी रसूल पुत्र हकीम अंसारी व हसन पुत्र सुकई निवासी फुलवापट्टी थाना कसया जनपद कुशीनगर को एक बड़ा प्लास्टिक की जाल व दो चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।