कसिया: कसया पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाया बुलडोजर, 29 कुंटल लहन नष्ट, 21 भठ्ठियों को तोड़ा, 5 गिरफ्तार
कसया थाने की पुलिस टीम ने आबकारी विभाग के साथ क्षेत्र के गांव भैसहा सदर टोला में अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 29 कुंटल लहन को नष्ट किया। ईस दौरान कसया पुलिस टीम बुलडोजर लेकर पहुँची थी। पुलिस ने अवैध शराब बनाने के लिए बनाई भठ्ठियों को बुलडोजर से 21 भठ्ठियों को तोड़कर जगह को साफ कर दिया।