कसिया: तुर्कपट्टी पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दबिश देकर 700 लीटर लहन किया नष्ट
तुर्कपट्टी थाने एसआई ब्रह्मा कुमार उपाध्याय ने का. अवधेश यादव, श्यामसुंदर राम, जितेंद कुमार, सत्यप्रकाश यादव, सुनील राजभर व उमेश यादव की पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के गांव दहारीपट्टी में दबिश देकर 700 लीटर लहन को नष्ट करते हुए कच्ची शराब बनाने वाली भठियों को तोड़ दिया है। पुलिस को आते देख कच्ची शराब के कारोबारी मौके से फरार हो गये थे।