कसिया: दहारी पट्टी में तुर्कपट्टी पुलिस ने दबिश देकर 100 लीटर लहन किया नष्ट, अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चला रही है पुलिस
तुर्कपट्टी थाने के उपनिरीक्षक ब्रह्मा कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी मधुरिया ने का. अवधेश यादव, श्यामसुंदर राम, जितेंद कुमार व सत्यप्रकाश यादव की पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के गांव दहारी पट्टी में कच्ची शराब के अवैध ठिकाने पर दबिश देकर 100 लीटर लहन को नष्ट किया है। पुलिस को आते देख अवैध कच्ची शराब के कारोबारी मौके से फरार हो गये।