कसिया: कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट पर तैनात सिपाही का विवादित पोस्ट हुआ वायरल, CO कसया ने दी पूरी जानकारी
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट पर तैनात एक सिपाही रिजवान आलम का विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कम्प मच गया। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उक्त इंस्ट्राग्राम एकाउंट ही फर्जी निकला। कहा जा रहा है कि सिपाही को बदनाम करने के लिए किसी ने ऐसा किया था। CO कसया कुन्दन कुमार सिंह ने वीडियो जारी कर पूरी जानकारी दी है।