कसिया: कुशीनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में अमृतांशु कुमार ने कहा, खुद से पहले दूसरों को रखना है मूल मंत्र
राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा आयोजित विशेष शिविर में पांचवें दिन मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो अमृतांशु कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना खुद से पहले दूसरों को रखना सिखाती है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राष्ट्रनिर्माण की नींव होते हैं। हम पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करना शुरू कर चुके हैं।