Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

रामगढ़ बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसाः डंपर ने मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी रामगढ़ कस्बे के बस स्टैंड स्थित शनिदेव मंदिर के सामने शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि डंपर के पिछले टायर के नीचे आने से बच्चे का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि बच्चा डंपर के नीचे दबा हुआ था। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एएसआई भोलेराम पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा डंपर को जब्त कर अस्पताल के बाहर खड़ा करवा दिया। हादसे के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल गमगीन हो गया। एएसआई भोलेराम मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड पर डंफर ने मासूम बच्चे को कुचल दिया है। मौके पर पहुंचे जहां डंपर को कब्जे में लेकर मृतक बच्चे के शव को रामगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक बच्चे की पहचान राजू उर्फ लोनी पुत्र करण सिंह जाति साटिया निवासी लक्ष्मणगढ़ हाल निवासी खेडी रोड के रूप में हुई। मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चा बस स्टैंड के पास एक दुकान से टॉफी लेने के लिए गया था। रोड के पास खड़ा था तो अचानक से डंपर ने उसे कुचल दिया जिसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों द्वारा जो रिपोर्ट दी जाएगी उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। डंफर को पुलिस थाने पर खड़ा कर दिया गया है।चालक अभी फरारे जिसकी तलाश जारी है। मृतक के पिता करण सिंह ने बताया कि उसके दो बेटी और एक बेटा था। उसकी पत्नी की मौत बीमारी के चलते तीन महीने पहले हुई थी। एक ही बेटा था जिस की भी मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ कुछ दिन पहले अपने बेट बच्चों को लेकर नाना मामा के घर खेड़ी रोड पर आया था।

Alwar, Alwar | Jun 19, 2026

MORE NEWS

“बीजेपी रास्ता ढूंढ रही है कि तीन मुख्यमंत्री कैसे बदलें। वो मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं, इसलिए आरोप लगवा रहे हैं। यह बात तो पहले भी तो पता होगी जब रजिस्ट्री हुई होगी। बिना रजिस्ट्री के कोई जमीन ले सकता है क्या, कब्ज़ा कर सकता है? तो जब रजिस्ट्री हुई है, तो सरकार को पहले ही पता था। 

बदनाम इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री हटाना है, राजस्थान का मुख्यमंत्री हटाना है, और इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है।”

“बीजेपी रास्ता ढूंढ रही है कि तीन मुख्यमंत्री कैसे बदलें। वो मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं, इसलिए आरोप लगवा रहे हैं। यह बात तो पहले भी तो पता होगी जब रजिस्ट्री हुई होगी। बिना रजिस्ट्री के कोई जमीन ले सकता है क्या, कब्ज़ा कर सकता है? तो जब रजिस्ट्री हुई है, तो सरकार को पहले ही पता था। बदनाम इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री हटाना है, राजस्थान का मुख्यमंत्री हटाना है, और इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है।”

Alwar, Alwar | Jun 23, 2026

क्या मुख्यमंत्री किरोड़ीलाल मीणा की मांग पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लेंगे?

किरोड़ीलाल मीणा का आरोप है कि डोटासरा ने कथित रूप से ओबीसी प्रमाणपत्र के आधार पर अनुचित लाभ प्राप्त करते हुए अपने पुत्र और बहू को नौकरी दिलवाई। इन आरोप-प्रत्यारोपों के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आ गया है और मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है।

क्या इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी? साथ ही, पिछले लगभग ढाई वर्षों से जिन आरोपों और विवादों को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी और चर्चा होती रही है, क्या उनकी भी गहन जांच कर उन्हें तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा?

क्या मुख्यमंत्री किरोड़ीलाल मीणा की मांग पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लेंगे? किरोड़ीलाल मीणा का आरोप है कि डोटासरा ने कथित रूप से ओबीसी प्रमाणपत्र के आधार पर अनुचित लाभ प्राप्त करते हुए अपने पुत्र और बहू को नौकरी दिलवाई। इन आरोप-प्रत्यारोपों के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आ गया है और मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। क्या इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी? साथ ही, पिछले लगभग ढाई वर्षों से जिन आरोपों और विवादों को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी और चर्चा होती रही है, क्या उनकी भी गहन जांच कर उन्हें तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा?

Alwar, Alwar | Jun 23, 2026

रामगढ़ बस स्टैंड पर दर्दनाक हादसाः डंपर ने मासूम को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी रामगढ़ कस्बे के बस स्टैंड स्थित शनिदेव मंदिर के सामने शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि डंपर के पिछले टायर के नीचे आने से बच्चे का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने देखा कि बच्चा डंपर के नीचे दबा हुआ था। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर एएसआई भोलेराम पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा डंपर को जब्त कर अस्पताल के बाहर खड़ा करवा दिया। हादसे के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और माहौल गमगीन हो गया। एएसआई भोलेराम मीणा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड पर डंफर ने मासूम बच्चे को कुचल दिया है। मौके पर पहुंचे जहां डंपर को कब्जे में लेकर मृतक बच्चे के शव को रामगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक बच्चे की पहचान राजू उर्फ लोनी पुत्र करण सिंह जाति साटिया निवासी लक्ष्मणगढ़ हाल निवासी खेडी रोड के रूप में हुई। मृतक बच्चे के परिजनों ने बताया कि बच्चा बस स्टैंड के पास एक दुकान से टॉफी लेने के लिए गया था। रोड के पास खड़ा था तो अचानक से डंपर ने उसे कुचल दिया जिसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों द्वारा जो रिपोर्ट दी जाएगी उसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा। डंफर को पुलिस थाने पर खड़ा कर दिया गया है।चालक अभी फरारे जिसकी तलाश जारी है। मृतक के पिता करण सिंह ने बताया कि उसके दो बेटी और एक बेटा था। उसकी पत्नी की मौत बीमारी के चलते तीन महीने पहले हुई थी। एक ही बेटा था जिस की भी मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ कुछ दिन पहले अपने बेट बच्चों को लेकर नाना मामा के घर खेड़ी रोड पर आया था। - Alwar News