Public App Logo
Profile Picture

Yogesh Chand

@yogesh_chand
1431Followers
0Following
अलवर में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने भारी पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च
रामगढ़ में नामांकन के अंतिम दिन उमड़े प्रत्याशी,68 ने भरे फार्म,17 सीटों पर कांग्रेस से 16 और भाजपा से 15 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, निर्दलीय भी चुनावी मैदान में उतरे
रामगढ़ पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान और उपप्रधान बनाने का लक्ष्य: मनदीप यादव
पंचायत समिति प्रभारी टीकम सिंह गुर्जर के नेतृत्व में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा कराए प्रत्याशियों के सिंबल, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
रामगढ़। पंचायत समिति रामगढ़ के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को पंचायत समिति रामगढ़ के भाजपा प्रभारी टीकम सिंह गुर्जर और विधायक प्रतिनिधि मनदीप यादव के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी रामगढ़ के समक्ष पंचायत समिति सदस्य पद के भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न (सिंबल) जमा कराए।
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मनदीप यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा एकजुटता के दम पर पार्टी इस बार रामगढ़ पंचायत समिति में पहली बार भाजपा का प्रधान और उपप्रधान बनाने का लक्ष्य लेकर चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव में जुटे हुए हैं।
सिंबल जमा कराने के दौरान रामगढ़ नगर पालिका चेयरमैन प्रेम सिंह, रामगढ़ विधानसभा संयोजक रामावतार चौधरी, रामगढ़ प्रवासी कमल भादवा, मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी, शैलेंद्र चौधरी, विधानसभा विस्तारक पवन चौधरी, ताराचंद यादव और राजकुमार कश्यप सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुबारिकपुर में फास्ट फूड की दुकान में आग लगाने का आरोप, दुकानदार ने दो युवकों के खिलाफ दी रिपोर्ट, पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया, जांच जारी
गोविंदगढ़ पंचायत समिति चुनाव, 118 नामांकन दाखिलः भाजपा ने 15 और कांग्रेस ने 14 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, 15 अक्टूबर को नाम वापसी
रामगढ़ में अपहरण-लूट के मामले में 8 साल से फरार बाल अपचारी निरुद्ध, 5 हजार का था इनाम
टॉप-10 वांछित अपराधियों में था शामिल, ट्रैक्टर-ट्रॉली और 35 हजार रुपए लूटने का आरोप
अलवर जिले के रामगढ़ थाना पुलिस ने अपहरण और लूट के मामले में आठ साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। आरोपी पुलिस की टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था। उसके खिलाफ राजस्थान और हरियाणा में गौवंश वध, पशु क्रूरता, चोरी, आर्म्स एक्ट, अपहरण-लूट सहित विभिन्न धाराओं में पांच प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार और रामगढ़ वृत्ताधिकारी परमेश्वर लाल यादव के सुपरविजन में थाना प्रभारी अजीत सिंह बड़सरा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए बाल अपचारी को निरुद्ध किया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली और नकदी लूटने का आरोप
पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2018 को परिवादी ने रामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गढ़ी-धनेटा घाटी के सुनसान इलाके में रात के समय आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर अपहरण किया और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 35 हजार रुपए नकद लूटकर ले गए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
प्रकरण में पूर्व में वाहिद उर्फ छोटू निवासी मिलकपुर को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। अब घटना के समय शामिल रहे एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कार्रवाई करने वाली टीम में रामगढ़ थाना प्रभारी अजीत सिंह बड़सरा, समुद्र सिंह, देवकीनंदन सिंह, महबूब खान और नरेश कुमार शामिल रहे।
गणेश पूजन के साथ श्री आदर्श रामलीला का शुभारंभ, चेयरमैन प्रेम सिंह सहित सभी पार्षद रहे मौजूद
तहसील रंगमंच पर विधि-विधान से हुआ गणेश पूजन, दशहरे तक होगा भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन
20 अक्टूबर को अलावड़ा में भरेगा भव्य दशहरा मेला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बढ़ाएंगे शोभा
डिजिटल तीरों से होगा राम-रावण युद्ध का मंचन, ड्रोन सिस्टम रहेगा विशेष आकर्षण
अलावड़ा कस्बे में श्री शिवराम कला मंच के तत्वावधान में आयोजित 37वीं श्री आदर्श रामलीला के तहत 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव शामिल होंगे। आयोजन को लेकर कस्बे सहित आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है। इस बार मेले में भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का आकर्षक मंचन किया जाएगा। डिजिटल तीरों के माध्यम से राम-रावण युद्ध का प्रदर्शन और ड्रोन सिस्टम मेले के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। आयोजन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री को दिया मेले में आने का निमंत्रण
दशहरा मेले में शामिल होने के निमंत्रण को लेकर अलावड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री आदर्श रामलीला एवं दशहरा मेले के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस पर भूपेंद्र यादव ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में आने की सहमति जताई। साथ ही रामलीला और दशहरा मेले के आयोजन में हरसंभव सहयोग एवं सहायता का आश्वासन दिया।
ग्राम पंचायत के विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान ग्राम पंचायत अलावड़ा में विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने गांव के विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ गांव के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।
धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रमुख आयोजन
अलावड़ा में आयोजित श्री आदर्श रामलीला एवं दशहरा मेला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर वर्ष कस्बे सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचते हैं। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन किया जाता है, जबकि दशहरा मेले में राम-रावण युद्ध के जरिए धर्म की विजय और अधर्म के अंत का संदेश दिया जाता है। इस बार डिजिटल तकनीक से होने वाला युद्ध प्रदर्शन दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। केंद्रीय मंत्री के आगमन से आयोजन की रौनक बढ़ने की उम्मीद है।
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात के दौरान श्री शिवराम कला मंच के अध्यक्ष भवानी कालरा, बलदेव जांगिड़, हरेंद्र जैन, शशिकांत शर्मा एवं अंकित शर्मा मौजूद रहे।
पंचायत राज चुनाव में पंचायत समिति सदस्य के पद के इन्होने भरा नामांकन
रामगढ़ में नामांकन के पांचवें दिन उमड़े प्रत्याशी, 33 ने भरे फार्म
17 सीटों पर कांग्रेस के 13, भाजपा के 11 और 10 निर्दलीय प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन, एसडीएम कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात
भाई एडवोकेट नवल सिंह डाबकिया और एडवोकेट सुरेंद्र सिंह चौहान कि रामगढ़ कोर्ट में सीट का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में फीता काटकर विधि विधान से उद्घाटन किया गया। जिसमें सम्मानीय व्यक्ति शामिल हुए।
रामगढ़ में बाइक सवार बदमाश iPhone 15 छीनकर फरार,बिजली ऑफिस के बाहर वारदात,उत्तराखंड से सवारियां लेकर आया था कार चालक
रामगढ़ में बिजली ऑफिस के बाहर से युवक का iPhone 15 छीनकर फरार हुए बदमाश
उत्तराखंड से सवारियां लेकर आया था कार चालक, बस स्टैंड की तरफ पैदल जाते समय वारदात; गोविंदगढ़ मोड़ की ओर भागे बाइक सवार
अलावड़ा कि रामलीला
रामगढ़ में खुले सीवर चैंबर ने बढ़ाया हादसों का खतरा,बाइक सहित गड्ढे में गिरा युवक
गोविंदगढ़ मोड़ पर हुआ हादसा

रामगढ़ कस्बे में अलवर-दिल्ली हाईवे पर नेशनल हाइवे के खुले सीवर चैंबर वाहन चालकों के लिए खतरा बन गए हैं। सीवर लाइन की सफाई के दौरान खोले गए चैंबरों को संबंधित विभाग की ओर से खुला छोड़ दिया गया। नेशनल हाईवे के आसपास ऐसे 10 से अधिक खुले चैंबर हादसों को न्योता दे रहे हैं। नेशनल हाईवे पर इतना मोटा टोल लगने के बावजूद भी विभाग के अधिकारी इस गंभीर समस्या से दूरी क्यो।शनिवार रात गोविंदगढ़ मोड़ पर जोधपुर मिष्ठान भंडार के बाहर एक बाइक सवार अंधेरे के कारण खुले गड्ढे में बाइक सहित गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में उसे मामूली चोटें ही आईं और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे एक व्यक्ति जोधपुर मिष्ठान भंडार पर मिठाई खरीदने आया था। मिठाई खरीदने के बाद जैसे ही वह बाइक लेकर रवाना होने लगा, अंधेरे के कारण उसे सड़क किनारे बना खुला गड्ढा दिखाई नहीं दिया। देखते ही देखते वह बाइक सहित करीब छह फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और बाइक सवार को बाहर निकालने में मदद की। बाइक सवार को मामूली चोटें आईं, जबकि उसकी बाइक गड्ढे में फंस गई। दुकानदारों ने काफी मशक्कत के बाद बाइक को बाहर निकाला। हादसे में बाइक को भी नुकसान पहुंचा। रविवार को सुबह ग्यारह बजे दुकानदारों ने इस हादसे की शिकायत संबंधित अधिकारियों को की।
रामगढ़ में खुले सीवर चैंबर ने बढ़ाया हादसों का खतरा, एनएचएआई रोड के अंतर्गत आता है
यह कार्य, लेकिन संबंधित विभाग कि हादसों को लेकर दूरी क्यों,बाइक सहित गड्ढे में गिरा युवक
गोविंदगढ़ मोड़ पर जोधपुर मिष्ठान भंडार के बाहर हुआ हादसा
अलवर के हनुमान सर्किल पर रामगढ़ के युवक का मोबाइल छीना, बाइक सवार फरार,
फैक्ट्री से छुट्टी के बाद बस का कर रहा था 

अलवर के हनुमान सर्किल पर मोबाइल छीनने की वारदात सामने आई है। यहां रामगढ़ निवासी एक युवक फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद घर आने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए एक युवक ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया। पीड़ित ने काफी दूर तक पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया।
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ के भैरूजी मोहल्ला निवासी महेन्द्र सैनी पुत्र रामस्वरूप अलवर में हनुमान सर्किल के पास स्थित एक बेयरिंग बनाने वाली फैक्ट्री में मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे फैक्ट्री से छुट्टी होने के बाद वह रामगढ़ आने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।
इसी दौरान उसने फोन करने के लिए जेब से अपना मोबाइल निकाला। तभी बाइक पर आया एक युवक झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गया। अचानक हुई इस वारदात से महेन्द्र हक्का-बक्का रह गया। उसने बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह बाइक लेकर फरार हो गया।
पीड़ित के अनुसार, उसने मजदूरी की कमाई से करीब 29 हजार रुपए का वीवो मोबाइल खरीदा था। वारदात के बाद शनिवार को दोपहर एक बजे उसने रामगढ़ में ई-मित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई।
बाजरे की कड़बी में छिपाकर रखीं मंदिर की घंटियां, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
अलावड़ा-तिलवाड़ मार्ग पर सरपंच के खेत में मिलीं घंटियां, रात के अंधेरे में बाइक सवार दो युवक रखकर हुए फरार; गांव के मंदिरों में तलाश के बाद भी नहीं हुई पहचान
अलावड़ा। अलावड़ा-तिलवाड़ मार्ग पर सरपंच के खेत में बाजरे की कड़बी के कुंज में मंदिर की घंटियां मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देर रात बाइक सवार दो युवक घंटियां खेत में रखकर चले गए। घंटियों की आवाज सुनकर खेत में मौजूद किसान को शक हुआ। उसने आसपास जाकर देखा तो बाजरे की कड़बी में घंटियां रखी मिलीं। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर घंटियों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
ग्रामीणों के अनुसार, घटना रात करीब 9:30 बजे की है। उस समय बिजली आने पर एक युवक खेत में मोटर चलाने के लिए आया था। इसी दौरान सड़क किनारे बाइक सवार दो युवक रुके। इनमें से एक युवक बाइक से उतरा और घंटियां उठाकर बाजरे की कड़बी के कुंज में रख दीं। घंटियों की आवाज सुनकर खेत में मौजूद किसान ने आवाज लगाई तो दोनों युवक वहां से चले गए।
इसके बाद किसान ने मौके पर जाकर देखा तो कड़बी में घंटियां रखी मिलीं। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते सरपंच सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रात में अंधेरा अधिक होने के कारण किसान दोनों युवकों के चेहरे और बाइक को स्पष्ट रूप से नहीं देख सका। ऐसे में उनकी पहचान नहीं हो पाई।
गांव के सभी मंदिरों में तलाश, फिर भी नहीं हुई पहचान
घंटियां मिलने के बाद ग्रामीणों ने अलावड़ा के सभी मंदिरों में जाकर जानकारी जुटाई। उन्होंने पता लगाने का प्रयास किया कि कहीं ये घंटियां किसी मंदिर से चोरी तो नहीं हुई हैं। हालांकि, गांव के किसी भी मंदिर में इन घंटियों की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद ग्रामीणों के सामने सवाल खड़ा हो गया कि घंटियां कहां से लाई गईं और इन्हें रात के अंधेरे में खेत में छिपाकर रखने के पीछे क्या वजह थी। फिलहाल घंटियों के स्रोत का पता नहीं चल पाया है।
सीसीटीवी फुटेज में भी स्पष्ट नहीं दिखे युवक
घटना के बाद बाइक सवार युवकों की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास किया। हालांकि, रात में अंधेरा होने के कारण फुटेज में युवकों के चेहरे स्पष्ट दिखाई नहीं दिए। इससे उनकी पहचान करने में परेशानी आ रही है।
पुलिस ने घंटियां कब्जे में लेकर शुरू की जांच
अलावड़ा चौकी प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। बाजरे की कड़बी के कुंज में रखी घंटियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घंटियों के स्रोत और उन्हें खेत में रखने वाले युवकों के बारे में जानकारी जुटा रही
गोविंदगढ़ के रामबास में आग का तांडव! दो किसानों का 90 मन चारा राख, 15 दिन में दूसरी घटना,रात एक बजे मची अफरा-तफरी

गोविंदगढ़ कें रामबास गांव में आग ने दो किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। चमत्कारी मंदिर रास्ते के पास जोहड़ पर रखे कड़बी के पूंजों में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते करीब 90 मन पशु चारा जलकर राख हो गया। क्षेत्र में 15 दिनों के भीतर आगजनी की यह दूसरी घटना है।
पार्षद हेमंत सैनी के अनुसार, रात करीब एक बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत गोविंदगढ़ थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सीकरी दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी रात करीब दो बजे मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आग में धनीराम सैनी की 50 मन और कंचन यादव की 40 मन कड़बी जल गई। चारा राख होने से दोनों किसानों के सामने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने की चिंता खड़ी हो गई है। गनीमत रही कि आग आसपास रखे अन्य पूंजों तक नहीं पहुंची, वरना नुकसान और बढ़ सकता था।
घटना की सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि इंदर अग्रवाल, पार्षद रवि शर्मा सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
रामगढ़ कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत: 105 प्रकरणों का निस्तारण, बैंक रिकवरी के 27 मामलों में 95.85 लाख के अवॉर्ड पारित
न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षवर्धन सिंह की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों को नए कानूनों और न्यायिक प्रक्रिया की दी जानकारी
रामगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षवर्धन सिंह ने लॉर्ड्स कॉलेज के एलएलबी के छात्र छात्राओं को नए कानून और न्यायिक प्रक्रिया की दी जानकारी
बड़े भाई साहब एडवोकेट अमित भारद्वाज और पत्रकार महोदय जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं
रामगढ़ में पंचायत समिति चुनाव: दूसरे दिन कांग्रेस प्रत्याशी कृपा ने दाखिल किया नामांकन
सुबह से दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशियों ने लिए नामांकन फार्म, एसडीएम कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात
रामगढ़। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता लागू होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए गुरुवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को रामगढ़ एसडीएम कार्यालय में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही बनी रही। हालांकि, दिनभर में केवल एक प्रत्याशी ने ही अपना नामांकन पत्र जमा कराया। वार्ड नंबर 16 से कांग्रेस प्रत्याशी कृपा ने अपना नामांकन दाखिल किया। यह वार्ड सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
शुक्रवार सुबह से दोपहर 3 बजे तक पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी नामांकन फार्म लेने के लिए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। कई संभावित प्रत्याशियों ने फार्म तो लिए, लेकिन नामांकन जमा कराने से दूरी बनाए रखी। ऐसे में दूसरे दिन केवल एक ही नामांकन जमा हुआ।
एसडीएम कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात
नामांकन प्रक्रिया के दौरान एसडीएम कार्यालय में संभावित प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। कार्यालय के बाहर पाइप लगाकर भीड़ को व्यवस्थित किया गया, ताकि नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके। वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामगढ़ थाना पुलिस भी तैनात रही।
प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में भी गतिविधियां तेज हो गई हैं और संभावित प्रत्याशी अपनी तैयारियों में जुटे हैं।
13 अक्टूबर तक जमा होंगे नामांकन
पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन रामगढ़ एसडीएम कार्यालय में जमा किए जा रहे हैं, जबकि जिला परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन अलवर में दाखिल किए जाएंगे। नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और 15 अक्टूबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में शेष रहने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान होगा। वहीं, पंच और सरपंच पदों के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया होगी तथा 24 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।
रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य की तीन सीटें, पंचायत समिति सदस्य की 17 सीटें और सरपंच के 29 पद हैं। इन पदों को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
रामगढ़ में चुनाव के मद्देनजर पुलिस की नाकाबंदी
डीएसपी और थानाधिकारी ने संदिग्ध वाहनों की गहनता से की जांच, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई
रामगढ़ में चुनाव के मद्देनजर पुलिस की नाकाबंदी, 25 से अधिक चालान काटे
डीएसपी और थानाधिकारी ने संदिग्ध वाहनों की गहनता से की जांच, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई