Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image
image
image

मानकी गांव में सड़क पर भरा बरसाती पानी बना मुसीबत, गड्ढों से बढ़ रहा हादसों का खतरा रामगढ़। पंचायत समिति क्षेत्र की चौमा ग्राम पंचायत के अंतर्गत मानकी गांव में सड़क पर भरा बरसात का गंदा पानी ग्रामीणों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के एक हिस्से में लंबे समय से पानी जमा रहता है। बरसात के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे विशेषकर रात के समय बाइक सवार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत को लिखित शिकायत दी जा चुकी है और सड़क की मरम्मत कर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग उठाई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है तथा दिनभर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर जलभराव और गड्ढे लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं।

Alwar, Alwar | Jun 17, 2026

MORE NEWS

“बीजेपी रास्ता ढूंढ रही है कि तीन मुख्यमंत्री कैसे बदलें। वो मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं, इसलिए आरोप लगवा रहे हैं। यह बात तो पहले भी तो पता होगी जब रजिस्ट्री हुई होगी। बिना रजिस्ट्री के कोई जमीन ले सकता है क्या, कब्ज़ा कर सकता है? तो जब रजिस्ट्री हुई है, तो सरकार को पहले ही पता था। 

बदनाम इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री हटाना है, राजस्थान का मुख्यमंत्री हटाना है, और इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है।”

“बीजेपी रास्ता ढूंढ रही है कि तीन मुख्यमंत्री कैसे बदलें। वो मुख्यमंत्री बदलना चाहते हैं, इसलिए आरोप लगवा रहे हैं। यह बात तो पहले भी तो पता होगी जब रजिस्ट्री हुई होगी। बिना रजिस्ट्री के कोई जमीन ले सकता है क्या, कब्ज़ा कर सकता है? तो जब रजिस्ट्री हुई है, तो सरकार को पहले ही पता था। बदनाम इसलिए कर रहे हैं कि उन्हें मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री हटाना है, राजस्थान का मुख्यमंत्री हटाना है, और इन दो को इसलिए हटा रहे हैं कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हटाना है।”

Alwar, Alwar | Jun 23, 2026

क्या मुख्यमंत्री किरोड़ीलाल मीणा की मांग पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लेंगे?

किरोड़ीलाल मीणा का आरोप है कि डोटासरा ने कथित रूप से ओबीसी प्रमाणपत्र के आधार पर अनुचित लाभ प्राप्त करते हुए अपने पुत्र और बहू को नौकरी दिलवाई। इन आरोप-प्रत्यारोपों के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आ गया है और मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है।

क्या इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी? साथ ही, पिछले लगभग ढाई वर्षों से जिन आरोपों और विवादों को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी और चर्चा होती रही है, क्या उनकी भी गहन जांच कर उन्हें तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा?

क्या मुख्यमंत्री किरोड़ीलाल मीणा की मांग पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय लेंगे? किरोड़ीलाल मीणा का आरोप है कि डोटासरा ने कथित रूप से ओबीसी प्रमाणपत्र के आधार पर अनुचित लाभ प्राप्त करते हुए अपने पुत्र और बहू को नौकरी दिलवाई। इन आरोप-प्रत्यारोपों के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक टकराव खुलकर सामने आ गया है और मामला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। क्या इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी? साथ ही, पिछले लगभग ढाई वर्षों से जिन आरोपों और विवादों को लेकर लगातार राजनीतिक बयानबाजी और चर्चा होती रही है, क्या उनकी भी गहन जांच कर उन्हें तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जाएगा?

Alwar, Alwar | Jun 23, 2026

मानकी गांव में सड़क पर भरा बरसाती पानी बना मुसीबत, गड्ढों से बढ़ रहा हादसों का खतरा रामगढ़। पंचायत समिति क्षेत्र की चौमा ग्राम पंचायत के अंतर्गत मानकी गांव में सड़क पर भरा बरसात का गंदा पानी ग्रामीणों और राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के एक हिस्से में लंबे समय से पानी जमा रहता है। बरसात के बाद स्थिति और भी गंभीर हो गई है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे विशेषकर रात के समय बाइक सवार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत को लिखित शिकायत दी जा चुकी है और सड़क की मरम्मत कर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग उठाई गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है तथा दिनभर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर जलभराव और गड्ढे लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। - Alwar News