मोदनगंज: देहुंनी में निकले विषैले सांप से लोगों में दहशत, युवक ने रेस्क्यू कर वधार में छोड़ा
देहुंनी में निकले विषैला सांप से रविवार को लोगों में दहशत कायम हो गया। हालांकि गांव के एक युवक नहीं हिम्मत की दाद दिखाते हुए सांप को रेस्क्यू कर गांव के वधार में छोड़ दिया। बता दें कि कुछ दिन पूर्व गांव में एक व्यक्ति के सर्प दंश से मौत हो गई थी इसके बाद गांव के लोग सांप के नाम से काफी डरे हुए थे और ऐसे में विषैला सांप निकलने से लोगों में दहशत कायम हो गया।