मोदनगंज: परावन में कुछ लोगों ने घात लगाकर एक किशोर को मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में उपचार जारी
परावन में बाजार से लौट रहे किशोर को घात लगाकर कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के द्वारा घायल किशोर को इलाज को लेकर घोषी पीएचषी में भर्ती कराया गया है जहां किशोर का इलाज जारी है। इस बाबत परिजनों का बताना है कि गांव के हीं कुछ लोगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई है।