मोदनगंज: पिरोघा गांव के समीप से समरसेबल मोटर चोरी करते तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल
ओकरी ओ पी के पिरोघा गांव के समीप से पुलिस ने किसान के समरसेबल मोटर की चोरी करते तीन युवकों को मौके पर गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए यह सफलता हासिल की है जिसमें पुलिस समरसेबल मोटर एवं तार के साथ तीनों युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।