मोदनगंज: बंधुगंज एटीएम में पकड़े गए दोनों युवक को पुलिस ने भेजा जेल, कई कांडों में पाई गई संलिप्तता
घोषी थाना क्षेत्र के बंधुगंज एटीएम में पैसे की अवैध निकासी कर रहे हैं दोनों गिरफ्तार युवक को पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। इस संदर्भ में जहानाबाद साइबर डीएसपी रेणु कुमारी ने बताया कि पुलिस जहानाबाद थाना कांड संख्या 41/24 प्राथमिकी दर्ज करते हुए जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि युवक की कई अन्य कंडों में भी संलिप्त पाई गई है ।