मोदनगंज: बंधुगंज में एटीएम से अवैध रूप से पैसा निकलते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले
बंधुगंज बाजार में एसबीआई के एटीएम से पैसा की अवैध निकासी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पड़कर गुरुवार को पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल दोनों युवक एटीएम से अवैध निकासी कर रहे थे तभी बाहर रेकी कर रहे एक युवक को पहले से पीड़ित हुए एक युवक ने पहचान लिया। बता दें कि पीड़ित युवक की पहले 75 हजार की निकासी हो चुकी थी। जिसके बाद वह हमेशा एटीएम पर नजर रख रहा था