कामां: लूट की झूठी साजिश का खुलासा, आरोपी को किया गया गिरफ्तार
कैथवाड़ा थाना पुलिस ने ₹2.05 लाख हड़पने के लिए रची गई लूट की झूठी साजिश का कुछ ही घंटों में खुलासा कर आरोपी योगेश बघेल (27) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मालिक के पैसों को हड़पने की नीयत से लूट की झूठी कहानी रची। गुरुवार शाम 7 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।