डलमऊ: दादी का इलाज कराने आए युवक की गाड़ी चोरी, CCTV में चोर कैद हुआ
मुराईबाग में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं। अपनी दादी का इलाज कराने गीता हॉस्पिटल मकनपुर रोड पहुंचे अनूप कुमार निवासी शोभवापुर की गाड़ी अस्पताल के पास से चोरी हो गई। हैरानी की बात यह है कि गाड़ी चोरी कर ले जाते समय एक युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। अब पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चोर की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।