Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

बाजपुर न्यूज ब्रेकिंग न्यूज | बाजपुर दाबका नदी में लकड़ी तस्करी के विवाद में चली गोलियां, युवक घायल बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र स्थित दाबका नदी में जंगल की लकड़ी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से गांव गोबरा निवासी मंदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी जांघ में गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

MORE NEWS

बाजपुर न्यूज़,
नगर पालिका कर्मचारियों की जायज़ मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिले राजेश कुमार, 

अनशनकारी सीताराम तिवारी से कराई दूरभाष पर वार्ता

देहरादून। पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार ने बाजपुर नगर पालिका के कर्मचारियों के चल रहे आमरण अनशन के संबंध में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट एवं शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह खैडा जी से भेंट कर कर्मचारियों की जायज़ मांगों को प्रमुखता से उठाया तथा उनका ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित कराया।

राजेश कुमार ने मंत्री से आग्रह किया कि वे अनशनकारी एवं समाजसेवी श्री सीताराम तिवारी जी से सीधे दूरभाष पर वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं को सुनें। मंत्री श्री राम सिंह खैरा ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए तत्काल श्री सीताराम तिवारी जी से दूरभाष पर बातचीत की और पूरे प्रकरण की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर राजेश कुमार ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी अपनी जायज़ मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ देखते हुए शीघ्र सकारात्मक एवं न्यायोचित निर्णय लेगी।

राजेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि कर्मचारियों की सभी जायज़ मांगों का शीघ्र समाधान हो, आंदोलन का सम्मानजनक अंत हो तथा सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पुनः पूरी निष्ठा के साथ कर सकें।

बाजपुर न्यूज़, नगर पालिका कर्मचारियों की जायज़ मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री से मिले राजेश कुमार, अनशनकारी सीताराम तिवारी से कराई दूरभाष पर वार्ता देहरादून। पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी राजेश कुमार ने बाजपुर नगर पालिका के कर्मचारियों के चल रहे आमरण अनशन के संबंध में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट एवं शहरी विकास मंत्री श्री राम सिंह खैडा जी से भेंट कर कर्मचारियों की जायज़ मांगों को प्रमुखता से उठाया तथा उनका ध्यान इस गंभीर विषय की ओर आकर्षित कराया। राजेश कुमार ने मंत्री से आग्रह किया कि वे अनशनकारी एवं समाजसेवी श्री सीताराम तिवारी जी से सीधे दूरभाष पर वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं को सुनें। मंत्री श्री राम सिंह खैरा ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए तत्काल श्री सीताराम तिवारी जी से दूरभाष पर बातचीत की और पूरे प्रकरण की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राजेश कुमार ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी अपनी जायज़ मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ देखते हुए शीघ्र सकारात्मक एवं न्यायोचित निर्णय लेगी। राजेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि कर्मचारियों की सभी जायज़ मांगों का शीघ्र समाधान हो, आंदोलन का सम्मानजनक अंत हो तथा सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पुनः पूरी निष्ठा के साथ कर सकें।

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 12, 2026

बाजपुर न्यूज 

 ब्रेकिंग न्यूज | बाजपुर 

दाबका नदी में लकड़ी तस्करी के विवाद में चली गोलियां, युवक घायल

बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र स्थित दाबका नदी में जंगल की लकड़ी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से गांव गोबरा निवासी मंदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी जांघ में गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

बाजपुर न्यूज ब्रेकिंग न्यूज | बाजपुर दाबका नदी में लकड़ी तस्करी के विवाद में चली गोलियां, युवक घायल बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र स्थित दाबका नदी में जंगल की लकड़ी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से गांव गोबरा निवासी मंदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी जांघ में गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 12, 2026

यात्रियों का बस अड्डा बना नशेड़ियों का अड्डा
केलाखेड़ा नगर पंचायत सवालों के घेरे में
केलाखेड़ा। नगर पंचायत क्षेत्र का मुख्य बस अड्डा इन दिनों बदहाल स्थिति में है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि बस अड्डा नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बस अड्डे पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त और साफ व्यवस्था नहीं है। वहीं, पेयजल की भी समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत को कई बार इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से बस अड्डे की नियमित सफाई, पेयजल की व्यवस्था, बैठने की पर्याप्त सुविधा और असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

यात्रियों का बस अड्डा बना नशेड़ियों का अड्डा केलाखेड़ा नगर पंचायत सवालों के घेरे में केलाखेड़ा। नगर पंचायत क्षेत्र का मुख्य बस अड्डा इन दिनों बदहाल स्थिति में है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का आरोप है कि बस अड्डा नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे पर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त और साफ व्यवस्था नहीं है। वहीं, पेयजल की भी समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर पंचायत को कई बार इस समस्या की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से बस अड्डे की नियमित सफाई, पेयजल की व्यवस्था, बैठने की पर्याप्त सुविधा और असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।

Bajpur, Udham Singh Nagar | Jul 12, 2026

बाजपुर न्यूज ब्रेकिंग न्यूज | बाजपुर दाबका नदी में लकड़ी तस्करी के विवाद में चली गोलियां, युवक घायल बाजपुर के बन्नाखेड़ा क्षेत्र स्थित दाबका नदी में जंगल की लकड़ी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से गांव गोबरा निवासी मंदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी जांघ में गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। - Bajpur News