कोंडागांव: कोण्डागांव में पदोन्नति और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों ने किया धरना, शासन से जल्द समाधान की मांग
राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ की जिला इकाई कोंडागांव के पटवारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डीएनके मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पटवारियों ने लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने, पदोन्नति के लिए समय-सीमा तय करने, राजस्व निरीक्षक के रिक्त पदों पर पटवारियों से पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने तथा वेतन विसंगति का शीघ्र निराकरण करने की