विश्व स्तनपान सप्ताह (1–7 अगस्त) के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रमों में गर्भवती एवं धात्री माताओं, किशोरियों और आमजन को बताया गया कि जन्म के पहले एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना, जन्म से छह माह तक केवल मां का दूध देना तथा दो वर्ष या उससे अधिक समय तक स्तनपान जारी रखना शिशु के स्वस्थ विकास और बेहतर पोषण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
महिला एवं बाल विकास विभाग ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित आहार, स्वच्छता और कुपोषण की रोकथाम पर भी जानकारी दी तथा स्तनपान से जुड़ी भ्रांतियों का वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर समाधान किया।
आइए, हर मां को स्तनपान के लिए सहयोगात्मक वातावरण दें और स्वस्थ, सुपोषित एवं कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
#WorldBreastfeedingWeek #Breastfeeding #PoshanAbhiyaan #Nutrition
13 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Aug 6, 2026