कुंडा: मानिकपुर पुलिस ने हिल्ला चौराहे से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना मानिकपुर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी महेश यादव को गुरुवार दोपहर 12.30 बजे हिल्ला चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 22 जून को गांव की एक महिला के घर में घुसकर जबरदस्ती करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में की गई।